बड़ी सादड़ी: बड़ीसादड़ी: दिवंगत टीबी सुपरवाइजर के परिवार को सहकर्मियों ने दी ₹75 हजार की मदद
बड़ीसादड़ी: खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संविदा पर कार्यरत टीबी सुपरवाइजर राकेश के 2 अप्रैल को निधन के बाद सहकर्मियों ने 75 हजार रुपये एकत्र कर परिवार की मदद की। लंबी बीमारी के बाद दिवंगत राकेश पर बुजुर्ग माता, पत्नी और दो बेटियां आश्रित थीं। संविदा कार्मिक होने से कोई सरकारी लाभ नहीं मिला।