पहाड़ की आवाज, उत्तराखंड का गौरव… नेगी दा को मिला बड़ा सम्मान
गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
अपने गीतों के जरिए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, पहाड़ के दर्द और जनभावनाओं को आवाज देने वाले नेगी दा का यह सम्मान हर उत्तराखंडी के लिए गर्व का पल है।
नेगी दा सिर्फ एक लोकगायक नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा और संस्कृति की पहचान हैं।
नेगी दा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
#गढ़रत्ननरेंद्रसिंहनेगी #नेगीदा #उत्तराखंडगौरव #Uttarakhand #LifetimeAchievementAward