परिहार: परिहार फाइनेंस कर्मी के मैनेजर से एक लाख 22 हजार रुपये नकद, टैब और मोबाइल लूटने का मामला दर्ज
परिहार में फाइनेंस कर्मी के मैनेजर से एक लाख 22 हजार रुपए, एक टैब एवं एक मोबाइल लूट मामले को लेकर पीड़ित फाइनेंस कर्मी वैशाली जिला के चकैया गांव निवासी राहुल कुमार ने बुधवार को शाम 6:00 बजे अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार राहुल भारत फाइनेंस कंपनी के परवाहा चौक स्थित ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।