परिहार: महादेवपट्टी के युवक को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लाखों की ठगी करता था
परिहार प्रखंड के महादेवपट्टी में पुलिस ने छापेमारी कर खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर वीडियो कॉलिंग पर लाखों रुपए ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र पुलिस ने परिहार थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी में छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपों की पहचान रजाक अंसारी के पुत्र सलीम अंसारी के रूप में हुई है।