परिहार: परिहार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित
परिहार - प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को 2:45 पर जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद राय ने की। बैठक में 17 जनवरी को डुमरा में प्रस्तावित एनडीए के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।