परिहार: बेला पुलिस ने 430 बोतल नेपाली सौंफी शराब और चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
बेला थाना क्षेत्र के सूरियाही टोल के पास से पुलिस ने 430 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ बाइक पर सवार तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों तस्करों की बाइक भी चोरी की पाई गई है। बेला थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चला कर यह कार्रवाई की है।