बाह: नंदगांव की महिला, जो मामा के घर गई थी, दो बच्चों के साथ लापता, मोबाइल स्विच ऑफ
थाना खेड़ा राठौर के नंदगांव निवासी 35 वर्षीय माया देवी 27 सितंबर को अपने 8 वर्षीय बेटे उमेश और 4 वर्षीय बेटे आदित्य के साथ मामा के घर, ककरीली बेहड़ी (फतेहाबाद), जाने की कहकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। लापता महिला के ससुर धर्मवीर का कहना है कि उसी दिन दोपहर 1 से 2 बजे के बीच बहू से बात हुई थी, लेकिन उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।