आनी: दुराह में वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन, आनी के विधायक लोकिंद्र कुमार रहे मौजूद
Ani, Kullu | Jul 21, 2024 दुराह गांव में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले से पहले भुवनेश्वर युवक मंडल दुराह की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में पंचायत लोट, दूराह, नित्थर और शिली के युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।