आनी: आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने जांची श्री खंड महादेव यात्रा की व्यवस्था
Ani, Kullu | Jul 21, 2024 आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने रविवार को 14 से 27 जुलाई तक चलने वाली श्री खंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू होने के आठवें दिन आज यात्रा के पहले पड़ाव बेस कैंप सिंह गाड़ में यात्रा की व्यवस्थाएं जांची । इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर ओर आनी भाजपा महामंत्री नरोतम ठाकुर भी मौजूद रहे।