धौलपुर: काली माई के पास परचून की दुकान से नकदी व अन्य सामान चोरी, पीड़ित ने निहालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
निहालगंज थाना क्षेत्र में कालीमाई के पास चोरों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए 60 हजार रुपये की नगदी के साथ घी और सूखे मेवे पार कर दिए हैं। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार मोनू ने बताया कि धौलपुर शहर में काली माई के पास उसकी परचून की दुकान है। रोज की तरह रात को वह अप