धौलपुर: जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को झुंझुनूं में उप राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में धौलपुर के नगर परिषद टाउनहॉल से स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला कलक्टर, सफाई मित्र सहित विभिन्न अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिला कलक्टर मचकुंड तीर्थ स्थल पर सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।