रूपवास: रूपबास पुलिस ने शांति से कराई दलित समाज की बेटी की शादी, परिजनों ने जताया आभार
रूपबास क्षेत्र के गांव सज्जनवास में पुलिस प्रशासन की पहल से दलित समाज की एक बेटी की शादी शांति पूर्वक संपन्न कराई गई। 20 अप्रैल को बारात चढ़ाई के दौरान किसी भी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस टीम मौके पर तैनात रही और पूरे आयोजन को सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराया।