सिरसागंज: नगला खंगर पुलिस की कार्रवाई, भदान चौराहे से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने रविवार को भदान चौराहे से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने सोनू पुत्र महेश, निवासी इंद्रलोक, केशव पुरम दिल्ली को दबोच लिया।