जमुई: डाढ़ा में शिलान्यास और अधूरे कार्य के बाद पंचायत सरकार भवन का स्थल बदला, ग्रामीणों ने DM को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jun 16, 2025 डाढ़ा में पंचायत सरकार भवन बनने की स्वीकृति मिली और 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास भी किया गया, योजना बोर्ड भी लगाई गई और कार्य भी शुरू कर दिया गया, लेकिन फिर बाद में कार्य को स्थगित कर तत्कालीन DM द्वारा स्थल बदलाव कर कार्यादेश का आदेश पारित कर दिया। मामले में सोमवार की दोपहर बाद 3: 00 बजे भी ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।