दादरी: गढ़ी चौखंडी क्षेत्र में अचानक फटी पानी की पाइपलाइन, जल आपूर्ति हुई बाधित <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
नोएडा के गढ़ी चौखंडी क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पानी की पाइपलाइन फटने के कारण आसपास के क्षेत्र में लंबे समय तक जल आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत पर मौके पर पहुंचे प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही जल आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।