करौं थाना परिसर में सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने के लिए मंगलवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर राउतु होनहागा, अंचल अधिकारी ऋषिराज व थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती ने संयुक्त रूप से की। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियाँ पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराएँ तथा किसी को परेशानी न हो।