सैदपुर: अपने ही बेटों की हत्या की आरोपित महिला गिरफ्तार, प्रयुक्त रॉड बरामद, अफसोस जताते हुए कहा- 'पति को ही मारना चाहिए था'
खानपुर थानाक्षेत्र के रजहती गाँव में अपने दो मासूम बेटों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने कलयुगी माँ पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद हत्यारोपित महिला ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों बच्चों की बजाए पति को ही मारना चाहिए था। आपको बता दें कि दोनों बच्चों के शव बीते बुधवार को घर के कमरे में रजाई से ढके मिले थे।