कुमारखंड: कुमारखंड में जनगणना को लेकर पर्यवेक्षक प्रगणक का प्रशिक्षण शुरू, एडीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेही प्लस टू हाई परिसर स्थित भवन में सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे शाम पांच बजे तक चलने वाली भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।