सिमडेगा: ठेठईटांगर में हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, विधायक ने जताया दुख
ठेठईटांगर के दुमकी पंचायत के गोहरपहर पहाड़टोली में मंगलवार शाम जंगली हाथी ने कमला देवी नामक वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना पर कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी तत्काल घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर रात 2 बजे विधायक ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल आवश्यक कार्रवाई और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने की