उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया ढाला से तीन बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया रेलवे ढाला के समीप पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान तीन बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव के सुरेश यादव के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को शनिवार के दोपहर 1 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया।