उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिवान से किया गया गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव से छह माह पहले 14 वर्षीय किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने सिवान जिले से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पूछताछ के बाद रविवार के दिन 1 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि थाने की दरोगा स्वीटी कुमारी को सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।