उचकागांव: उचकागाँव प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए तीन दिवसीय नामांकन रविवार से शुरू, नामांकन के लिए चार काउंटर बनाए गए
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर रविवार के दिन से शुरू होने वाले पंचायत कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के तीन दिवसीय नामांकन के लिए प्रखंड मुख्यालय पर चार काउंटर बनाए गए हैं। जिसमें अलग-अलग पदों और अलग-अलग पंचायतों के प्रत्याशी संबंधित काउंटर पर पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।