रायबरेली: भदोखर में बाइक सवार पुलिस कर्मियों के सामने कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, एक सिपाही की मौत और दूसरा घायल
23 जनवरी बृहस्पतिवार शाम 5 बजे बाइक मे सवार दो सिपाही हादसे का शिकार हो गए। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। और दोनों सिपाही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिसमें एक सिपाही की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर हालत में एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दोनों सिपाही प्रयागराज से शाहजहांपुर वापस जा रहे थे।