रायबरेली: जलालपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
23 जनवरी बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे जिला अस्पताल रायबरेली में जलालपुर निवासी साइकिल सवार वृद्ध, घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के द्वारा लाया गया। वृद्ध के दोनों पैरों में गंभीर रूप से चोट आ गई है। जिसका गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है। वृद्ध साइकिल से अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई।