रायबरेली: शोरा निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक ने दबंग विपक्षियों पर भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के,शोरा गांव में अनुसूचित जाति के, रिटायर्ड हेडमास्टर की,भूमिधारी जमीन पर किए जा रहे कब्जे को लेकर पीड़ित ने,गुरुवार को अपने सहयोगी के साथ,डीएम ऑफिस पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है।और जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़ित की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सदर तहसील की जांच टीम गठित,कार्रवाई हेतु निर्देशित कर दिया है।