सहाड़ा: आवासीय भूमि पट्टों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी
ग्राम पंचायत खोखरा के ग्रामीणों ने कथित रूप से आवासीय भूमि पर जारी पुराने पट्टों में अनियमितताओं और सरकारी भूमि हड़पने के आरोपों को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) गंगापुर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी सरपंच और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग