मुरैना नगर: कोतवाल डैम पर पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से हुई मौत
माता बसैया थाना क्षेत्र के कोतवाल डैम के पास कुछ युवक पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे, तभी नहाने के लिए डैम में कूद गए, इसके बाद एक युवक की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई, उसके शव को पीएम हाउस के लिए लाया गया है ।जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुल्र्ड कर दिया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।