झांसी: ठाकुरपुरा गांव में शादी के बाद प्रेग्नेंट निकली पत्नी, पति ने दी जान, मां ने कहा- शादी से पहले था बहू का अफेयर
Jhansi, Jhansi | May 28, 2025 3 महीने पहले मेरे बेटे की शादी हुई, लेकिन बहू शादी से खुश नहीं थी। उसका मायके में अफेयर था। प्रेमी का बच्चा उसके पेट में पल रहा था। पता चलने पर झगड़ा हुआ। बहू और उसकी मां ने मेरे बेटे को धमकाया था। इसके बाद ही बेटे ने जान दे दी।इतना कहते ही झांसी में सुसाइड करने वाले बृजेंद्र रायकवार की मां गुलाब देवी फफक-फफक कर रो पड़ीं।मामला बबीना के लहर ठाकुरपुरा गांव का