झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन यार्ड में मॉक ड्रिल का आयोजन, यात्रियों के बचाव का मॉक अभ्यास किया गया
Jhansi, Jhansi | May 28, 2025 उत्तर मध्य रेलवे झॉसी मंडल में बुधवार को एनडीआरएफ टीम के साथ रेलवे द्वारा सयुक्त अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर गाडी समर स्पेशल (काल्पनिक नाम) के एक डिब्बा में आग लगने पर आग बुझा कर यात्रियों के बचाव का मॉक अभ्यास किया गया।