गाज़ियाबाद: गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे BSP के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, साहिबाबाद में केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला हमला
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद रविवार को गाजियाबाद के दौरे पर रहे। गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित किया। आकाश आनंद ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नंदकिशोर पुंडीर के पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर निशाना साधा।