भितरवार: 3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवा, शहरी ब ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ निकाली गई रैली
3 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में जिले में कल 28 जून से चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान। अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए आज शनिवार 27 जून को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ निकाली गई रैली। कलेक्टर के निर्देशन में 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।