नौगांव: नौगांव दौरे पर कलेक्टर मृणाल मीना: मऊसानिया आंगनबाड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं, अधिकारि
कलेक्टर मृणाल मीना शुक्रवार को नौगांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मऊसानिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से स्थानीय अमले में भी हलचल देखने को मिली। कलेक्टर मृणाल मीना ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, केंद्र