दुधि: किरवानी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने सिंदूर का सेवन किया, अस्पताल में इलाज जारी
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के बाद कथित तौर पर सिंदूर का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि किरवानी गांव निवासी 25 वर्षीय दुर्गा कुमारी के पति कृष्ण कुमार लगभग एक माह पहले काम के सिलसिले में हरियाणा गए हुए हैं।