शामली: गलत उपचार के कारण भैंस की मौत का आरोप, शिकायत लेकर भैंसवाल निवासी पशु पालक शामली कलेक्ट्रेट पहुंचा
Shamli, Shamli | Dec 12, 2024 गुरूवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भैंसवाल गांव निवासी पशु पालक अनुभव बालियान शामली कलेक्ट्रेट पर शिकायत लेकर पहुंचा। पशु पालक ने बताया कि उसकी भैंस की एक पशु फार्मासिस्ट द्वारा किए गए गलत उपचार के कारण मौत हो गई है। ग्रामीण ने डीएम कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।