शामली: पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी ने जारी की गाइडलाइन
Shamli, Shamli | Dec 12, 2024 गुरूवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन सभागार शामली में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कानून व्यवस्था, अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की और पुलिसकर्मियों की शिकायतों को भी सुना।