शामली: मेरठ में तैनात पुलिसकर्मी पर रेलपार मोहल्ले में घर में घुसकर महिला और बेटियों को धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल
Shamli, Shamli | Dec 11, 2024 बुधवार की शाम करीब 6 बजे शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो के माध्यम से बताया गया कि मेरठ में तैनात एक पुलिसकर्मी जो पिंडौरा का रहने वाला है, उसने मोहल्ला रेलपार में एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों को धमकी दी। अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए थाना आदर्श मंडी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।