शामली: प्रबंध निदेशक पीसीएफ उत्तर प्रदेश ने निर्माणाधीन पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी
Shamli, Shamli | Dec 12, 2024 गुरूवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में अपने भ्रमण के दूसरे दिन प्रबंध निदेशक पीसीएफ उत्तर प्रदेश आईएएस संजय कुमार ने 198.71 करोड की लागत से बन रही पुलिस लाइन में आवासीय व अनावासीय भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्डिंग स्ट्रक्चर का कार्य संतोष जनक नही मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।