चास: BSL के नगर सेवा विभाग की सिक्योरिटी टीम ने सेक्टर 6 बी और सेक्टर 9 बी में चलाया क्वार्टर अवैध कब्जा मुक्त अभियान
Chas, Bokaro | Jun 26, 2026 बोकारो जिले के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के नगर सेवा विभाग की सिक्योरिटी टीम ने शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे सेक्टर 6 बी और 9 बी में अनधिकृत कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सम्पदा न्यायालय के निर्देश पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व बीएसएल सुरक्षा विभाग की मौजूदगी में आवासों को कब्जा मुक्त कराया गया।