बाबई: तवा पुल के पास आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी हीरा पिता अशोक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी रामरतन ने फरियादी से माखननगर में तवापुल के पास गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।