बाबई: मुहासा रोड पर बोलेरो चालक ने फरियादी को मारी टक्कर फरियादी को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राजू पिता रामस्नेही ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई की माखननगर मे मुहासा रोड पर पानी की टंकी के पास एक तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए GJ12 BT1315 के बोलेरो चालक ने फरियादी को टक्कर मार दी हादसे मे फरियादी के हाथ और पैर मे चोट आई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मे लिया।