बाबई: कोठारिया में बाइक चालक ने फरियादी को मारी टक्कर फरियादी को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी इंद्र कुमार पिता नर्मदा प्रसाद ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई की ग्राम कोठारिया मे शुक्करवाडा रोड पर तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुएMP05 MK7705 के बाइक चालक सरवन भलावी ने फरियादी को टक्कर मार दी हादसे मे फरियादी के हाथ और पैर मे चोट आई पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।