बाबई: ग्राम आंचलखेड़ा में सावन माह के चौथे सोमवार पर ग्रामीणों ने निकाली कावड़ यात्रा, विधायक विजयपाल सिंह हुए शामिल
श्रावण माह में शिव भक्तों द्वारा अलग-अलग तरीके से भगवान शिव की आराधना की जा रही है उसी क्रम मे श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर आंचलखेड़ा में ग्रामीणो ने कावड़ यात्रा निकाली।जिसमे विधायक विजयपाल सिंह शामिल हुए।कावड़ यात्रा सूरजकुंड से मां नर्मदा का जल भरकर आंचलखेड़ा स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पहुंची। यहां भगवान शिव का मां नर्मदा के जल से जलाभिषेक किया।