बाबई: माखननगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों ने निकाली सामूहिक तिरंगा रैली विधायक विजयपाल सिंह हुए शामिल
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर जिले में जगह-जगह तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में मंगलवार ग्रामीणों द्वारा माखननगर में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान तिरंगा रैली में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए।तिरंगा रैली रामलीला मैदान माखननगर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई।