सिराथू: सौरई गाँव के बाहर पेड़ में लटकी हुई मिली 6 दिन से लापता शख्स की लाश
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई गाँव के बाहर एक पेड़ में गाँव के एक व्यक्ति की लाश लटकती हुई रविवार को मिली है।लाश मिलने से गाँव में हलचल मच गई।गाँव के रहने वाले केवल चंद्र की लाश मिलने पर उनके परिजनों ने कुछ लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।