भिंड नगर: नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
भिंड मे नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहा से गोल मार्केट तक मशाल जुलूस निकाला और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की