फरसगांव: कोनगुड़ में श्रम पंजीयन शिविर का आयोजन, 29 श्रमिकों का हुआ पंजीयन
फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनगुड़ में मोबाइल पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला कोण्डागांव द्वारा किया गया, जिसमें कुल 29 श्रमिकों का पंजीयन किया गया, वहीं 02 नवीनीकरण किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।