खरसावां: गर्मी की छुट्टियों के बाद खरसावां फुटबॉल आवासीय केंद्र में फिर गूंजने लगी खिलाड़ियों की हुंकार
गर्मी की छुट्टियों के बाद खरसावां फुटबॉल आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में एक बार फिर प्रशिक्षण सत्र शुरू हो गया है। खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल है और वे पूरे जोश के साथ मैदान में पसीना बहा रहे हैं। बढ़ती गर्मी और खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण का समय सुबह और शाम को निर्धारित किया गया है, ताकि खिलाड़ी अनुकूल वातावरण में बेहतर अभ्यास कर