ऊन: शामली के गांव सालापुर भड़ी में ठेके की जमीन पर अवैध खनन रोकने पर हमले का आरोप, मुकदमा दर्ज
Un, Shamli | Jun 21, 2026 रविवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव मंगलोरा निवासी परमाल ने झिंझाना थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि उसने गांव सालापुर भड़ी में ठेके पर जमीन ले रखी है, जहां पर कुछ लोग अवैध खनन का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रोकने पर आरोपियों ने लाठी डंडों व चाकू से हमला किया और बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।