दुधि: कोंगा गांव में अमरूद के पेड़ से गिरकर किशोरी घायल, चिकित्सकों ने किया जिला अस्पताल रेफर
बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में एक किशोरी अमरूद तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी की पहचान कोंगा निवासी आरती पुत्री गोपी यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे आरती अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।