अल्बर्ट एक्का (जारी): मिर्च की खेती से बढ़ी किसानों की आमदनी, मजदूरों को मिला स्थानीय रोजगार
जारी प्रखंड क्षेत्र में मिर्च की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। क्षेत्र के कई किसानों ने बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती की है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। साथ ही ग्रामीण मजदूरों को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मिर्च की खेती में खेत की तैयारी रोपाई, निराई-गुड़ाई, सिंचाई तोड़ाई मैं स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।